Chaibasa News : दूसरे दिन 35 ग्रामीणों की जांच नहीं मिला मलेरिया का मरीज
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 08 Apr 2026 11:23 PM
विज्ञापन
सानगीसाई में लगातार दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया
विज्ञापन
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड की आसनतलिया पंचायत अंतर्गत मुड़ियादल सानगीसाई गांव में लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की मेडिकल टीम के सघन जांच अभियान के बाद मलेरिया की स्थिति अब नियंत्रण में है. मलेरिया विभाग के प्रभारी हलधर महतो की निगरानी में टीम ने लगातार दो दिनों तक गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की. बुधवार को दूसरे दिन 35 लोगों की जांच की गयी, जिसमें राहत की बात यह रही कि एक भी नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया.
अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की स्थिति में सुधार:
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मलेरिया और टाइफाइड से ग्रसित मेजारी जोंको और जेमा केराई को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद अब दोनों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. जांच दल में मुख्य रूप से एमपीडब्ल्यू जर्मन मंडल, संतोष कुमार, राजेश कुमार रजवार और दिनेश कुमार महतो शामिल थे.ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव व साफ-सफाई रखने के निर्देश:
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था व पेयजल का स्रोत देखा. टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव और सफाई बनाये रखने की सलाह दी है. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में बारिश होने से जहां-तहां जल जमाव हो गये हैं. ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए कहा गया है.पहले दिन छह संक्रमित मिले थे
इसके पूर्व, अभियान के पहले दिन मेडिकल टीम ने 181 लोगों की मलेरिया किट से जांच की थी. उस दौरान छह लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये थे, जिनमें 4 पीएफ, 1 पीवी और 1 मरीज में दोनों प्रकार के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. हालांकि, गांव में इससे पहले बीमारी और कमजोरी के कारण ज्योति जोंको और औरंगाबाद प्रधान जोंको की मृत्यु हो चुकी है, जिससे ग्रामीण काफी भयभीत थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










