Chaibasa News : खेत में कीटनाशक छिड़काव कर साबुन से नहीं धोया हाथ, सुबह मृत मिला

Published by : AKASH Updated At : 28 Dec 2025 12:29 AM

विज्ञापन

गुवा के बेतरकिया गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

विज्ञापन

गुवा.

गुवा थाना क्षेत्र के बेतरकिया गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेतरकिया निवासी प्रधान अगरिया के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, प्रधान अगरिया खेत में कीटनाशक का छिड़काव किया था. उन्होंने साबुन से हाथ साफ नहीं किया. पानी से हाथ धोकर रात का भोजन कर लिया. अगली सुबह बिस्तर पर बेहोश मिले. परिजन उन्हें नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही गुवा पुलिस सक्रिय हुई. गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की. शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरुकता बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola