Chaibasa News : कराइकेला के डूबसुरी गांव में फैला डायरिया, बच्ची की मौत

Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 11:09 PM

विज्ञापन

कराइकेला डूबसुरी गांव में डायरिया फैल गया है. इससे एक बच्ची की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बंदगांव.

कराइकेला डूबसुरी गांव में डायरिया फैल गया है. इससे एक बच्ची की मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन के निर्देश पर कराइकेला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डूबसुरी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया. शिविर में 60 ग्रामीणों को डायरिया से बचाव की दवा दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डायरिया से बचाव की जानकारी दी. उन्होंने कहा बासी भोजन व दूषित पानी पीने से डायरिया होता है. इसलिए लोग पानी उबालकर पीयें. गर्म खाना खायें. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अरविंद कुमार, अनंत नंदा, गोविंद चंद पूर्ति, सुमिता एक्का, प्रिया महतो समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola