Chaibasa News : विकास के नौ लक्ष्यों को प्राप्त कर पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज करें : डीडीसी
Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 11:12 PM
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में शनिवार को पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चाईबासा.
कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में शनिवार को पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नत सूचकांक 2.0 विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, डीडीसी संदीप मीणा, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने किया. जिप अध्यक्ष ने बतायी कि पिछले वर्ष पंचायत उन्नत सूचकांक-1.0 में पश्चिम सिंहभूम जिला ने राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था. हमें इससे बेहतर करने के लिए मिलकर काम करना है. वहीं डीडीसी ने बताया कि स्थानीय सतत विकास के 09 लक्ष्यों को प्राप्त करने और उसकी पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. प्रशिक्षक सुशांत कुमार ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को पंचायत उन्नत सूचकांक-2.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में बीडीओ, सीओ, सभी लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी एवं कर्मी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










