Chaibasa News : चाईबासा: तालाब में स्नान करने गये बच्चे की डूबने से मौत

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 May 2025 11:34 PM

विज्ञापन

तालाब में स्नान करने गये बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन

चाईबासा. मुफस्सिल थाना डांगुरपी स्थित तालाब में नहाने गया पांच साल के बच्चे का नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गयी. बालक की पहचान डांगुरपी गांव निवासी गोमिया सुंबरुई का पुत्र हरीश सुंबरुई के रूप में की गयी है. घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है. शाम चार बजे बच्चे को पानी से निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि गांव में क्रियाकर्म चल रहा था. गांव के लोग भी स्नान करने गये थे. बालक भी अपने माता-पिता के साथ तालाब में नहाने गया था. बालक अपनी मां के साथ महिला घाट में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. इससे वह डूब गया. बच्चे की मां ने बताया कि बेटा पहले स्नान कर पानी से निकला था. बाद में पानी में कब घुसा इसकी पता नहीं चला. उसने सोचा कि बेटा नहाकर घर चला गया. कुछ देर बाद जब दूसरे गांव के लोग तालाब में नहाने पहुंये तो पानी में बालक का शव देखा. जानकारी मिलने पर बालक के पिता-माता तालाब के पास पहुंचे. पिता गोमिया सुंबरुई ने बताया कि यह उसका मंझला पुत्र था. वह गांव के आंगनबाड़ी में पढ़ता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola