Chaibasa News : जुगीदारू में 20 वर्षीय युवती का शव मिला, हत्या की आशंका
Published by : AKASH Updated At : 31 Dec 2025 11:51 PM
विज्ञापन
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ालगिया की घटना, शव की पहचान नहीं हो पायी है
विज्ञापन
चाईबासा.
मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ालगिया के जुगीदारू गांव टोडांग गाइहातु टोला के खेत में मंगलवार को 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया. ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सके. पुलिस ने बताया कि सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या की गयी है. आशंका है कि युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या कर दी गयी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर शिनाख्त में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










