Chaibasa News : फेनेटिक क्लब व सेरसा चक्रधरपुर ने अपने-अपने मैच जीते

Updated at : 09 Feb 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : फेनेटिक क्लब व सेरसा चक्रधरपुर ने अपने-अपने मैच जीते

चाईबासा : बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित की गयी. आज के पहले मैच में फेनेटिक क्लब चाईबासा ने टॉउन क्लब चाईबासा को एक रोमांचक मुकाबले में मात्र एक रन से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, दूसरे मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया.

पहला मैच : टॉउन क्लब को फेनेटिक ने पराजित किया

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये आज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फेनेटिक क्लब चाईबासा ने निर्धारित बीस ओवर में कप्तान सावन गोप की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये. सावन गोप ने बीस गेंदों पर छह छक्के और दो चौके की मदद से 51 रन बनाये और अंत तक आउट नहीं हुए. अन्य बल्लेबाजों में अभिषेक बोदरा ने 30 रन, अनमोल टोपनो ने 22 रन बनाये. टॉउन क्लब की ओर से राहुल विजय ने तीन, सिद्धार्थ अग्रवाल व प्रणय कुमार ने दो-दो विकेट लिए. जीत के लिए उतरी टॉउन क्लब की टीम 20 ओवर खेलकर नौ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पायी. टाउन क्लब की ओर से कृपा सिंधु चंदन ने नाबाद 38, शुभम् यादव ने 38, प्रणय कुमार ने 22 व प्रभात बोयपाई ने 21 रन बनाये. फेनेटिक क्लब की ओर से बापी कर्मकार ने सर्वाधिक 36 रन देकर चार विकेट लिए.

दूसरा मैच : मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को सेरसा चक्रधरपुर ने हराया

अपराह्न एक बजे से खेले गये दूसरे मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघाहातुबुरु की टीम ने पूरे बीस ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये. आशीष तंवर ने सर्वाधिक 78 रन बनाये. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से अमित दास ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा टीम 15.3 ओवर में चार विकेट की नुकसान पर जीत हासिल कर ली. कमल ने सर्वाधिक 45 रन व हिमांशु शर्मा ने 43 रन बनाये. मेघाहातुबुरु क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान मो कैफ ने 15 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola