ePaper

Chaibasa News : बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्स 11 से बक्सर तक चलेगी

Updated at : 08 Oct 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्स 11 से बक्सर तक चलेगी

त्योहार में बिहार की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को बक्सर तक चलाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

त्योहार में बिहार की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को बक्सर तक चलाने की घोषणा की है. 11 अक्तूबर से 22843 बिलासपुर-पटना-बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस व 22844 बक्सर-पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर से पटना- दानापुर-बिहटा, आरा, बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव होकर बक्सर जायेगी. इन सभी स्टेशनों में यह ट्रेन रुकेगी. दीपावली व छठ महापर्व में राउरकेला, चक्रधरपुर व टाटानगर के यात्रियों को बक्सर जाने के लिए पटना से दूसरी ट्रेन बदलनी नहीं पड़ेगी. 22843 बिलासपुर-पटना-बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर से रात 8.30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 4.10 बजे बक्सर पहुंचेगी. वहीं 22844 बक्सर-पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर से रात 9.35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 5.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, झारसुगुड़ा स्टेशन में रुकेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे के 5 इंजीनियरों का तबादला और पदस्थापन हुआ

चक्रधरपुर.

दक्षिण पूर्व रेलवे (दपू रेलवे) के इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया. चक्रधरपुर और रांची रेल मंडलों के 5 वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरों के पदों में बदलाव किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (पश्चिम) सैयद अनवर अली का तबादला कोलकाता गार्डनरीच किया गया. रांची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) रविशंकर का तबादला चक्रधरपुर रेल मंडल में किया गया. चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) मनीष गुप्ता का तबादला रांची रेलमंडल में किया गया. वहीं कोलकाता गार्डनरीच के वरिष्ठ मंडल अभियंता अशोक कुमार हरित को उप मुख्य अभियंता व समन्वयक/गार्डनरीच के पद पर स्थानांतरित किया गया. गार्डनरीच के उप मुख्य अभियंता/जी व समन्वयक सत्यम कुमार सिंह को सीई/आरएसडब्ल्यू के अधीन उप मुख्य अभियंता/ब्रिटिश डिजाइन-I/ गार्डनरीच स्थानांतरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola