Chaibasa News : कुमारडुंगी में तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला, मौत

Author : ATUL PATHAK Published by : Mithilesh Jha Updated At : 16 Apr 2026 1:45 PM

विज्ञापन

कुमारडुंगी के कुंडिसाधर गांव का रहने वाला था कृष्ण पाड़िया

विज्ञापन

मझगांव. कुमारडुंगी थाना के कुंडिसाधर ग्राम में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय कृष्ण पाड़िया को रौंद दिया. इस घटना में बच्चे की ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक के पिता कुंदन पाड़िया ने बताया कि उनका बेटा कृष्ण घर के पास ही एक दुकान से खाने का सामान लाने गया था. इसी दौरान मझगांव से बलांडिया की तरफ जा रही सफेद कार ने विपरीत दिशा में जाकर बच्चे को टक्कर मार दी. इसमें मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आवाज सुनकर जब लोग बाहर आये, तो कार चालक भागने लगा. तब गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए अपनी साइकिल कार के आगे लगाकर रोकने का प्रयास किया, पर चालक ने साइकिल को टक्कर मारते हुए तेज गति से धनसारी की ओर फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ा :

परिजनों ने आनन-फानन में कृष्ण को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा जायेगा. मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने कृष्ण का नामांकन इसी माह आदित्यपुर के गम्हरिया के एक निजी विद्यालय में कराया था.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola