Chaibasa News : बाइक स्किड करने से युवक की मौत, साथी गंभीर

Published by : AKASH Updated At : 05 Sep 2025 11:04 PM

विज्ञापन

तांतनगर ओपी के खेड़ियासिंदरी गांव के पास सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

तांतनगर ओपी के खेड़ियासिंदरी गांव के पास सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार दोपहर की है. मृतक की पहचान कुमारडुंगी थाना के कुदाहातु गांव निवासी आर्यन गागराई तथा घायल की पहचान अंगरडीहा गांव निवासी गजेंद्र सिंकु के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर तांतनगर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायल गजेंद्र सिंकु का सीएचसी तांतनगर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार आर्यन और गजेंद्र दोनों एक ही बाइक से चाईबासा की ओर आ रहा था. उसी दौरान खेड़ियासिंदरी मोड़ के पास बाइक स्किड कर गयी. इससे दोनों गिर गये. इसमें आर्यन की मौत हो गयी, जबकि गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन सीएचसी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola