Chaibasa News : कुमारडुंगी में हाइवा की चपेट में आने से युवक की गयी जान
Published by : AKASH Updated At : 31 Dec 2025 11:47 PM
विज्ञापन
बैल खोजने खटियापड़ा जंगल गया था विपिन, हादसे के बाद चालक फरार
विज्ञापन
चाईबासा.
कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुमारडुंगी के पास मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से विपिन ग्वाला (43) की मौत हो गयी. घटना के बाद हाइवा को छोड़कर चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही कुमारडुंगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर हाइवा को जब्त कर थाना ले आयी. बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया.परिजनों ने बताया कि विपिन ग्वाला मंगलवार शाम क्षेत्र के खटियापड़ा जंगल की ओर बैल खोजने गया था. लौटने के क्रम में रास्ते में तेज रफ्तार हाइवा ने उसे धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.चाईबासा : अनियंत्रित टोटो पलटा दबने से महिला का पैर टूटा
चाईबासा.
चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को बाइहातु के पास तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. टोटो पर सवार एक महिला आरती तांती (32) की दबने से दाहिना पैर के जांघ की हड्डी टूट गयी. उसे घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायल महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो गांव निवासी की है. घायल ने बताया कि नये साल मनाने के लिए वह अपने पति के साथ टोटो पर सवार होकर अपना मायके चक्रधरपुर के राजापारम जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में बाइहातु के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










