Chaibasa News : चाईबासा में बाथरूम में गिरने से हवलदार की गयी जान
Updated at : 05 Sep 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित हवलदार की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है.
विज्ञापन
चाईबासा.
चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित हवलदार की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. मृतक की पहचान लक्खी नारायण उरांव (55) के रूप में हुई. वह मूल रूप से रांची जिला के सोनाहातु थानांतर्गत शिरडी गांव के रहनेवाले थे. वह चाईबासा में वर्ष 2009 से पदस्थापित थे. जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार की शाम अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गये. उनके सिर में गंभीर चोट आयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर सहयोगी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उठकर सदर अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को दिन में पोस्टमार्टम कराकर शव को पैतृक गांव भेज दिया गया.पुलिस केंद्र में दी गयी सलामी
इसके पूर्व पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस केंद्र चाईबासा लाया गया. यहां पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने अंतिम सलामी दी. घटना की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार व परिजन चाईबासा पहुंचे थे. अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




