Chaibasa News : जिले में 26,654 परिवारों को मिलेगा आवास : दीपक बिरुवा

Updated at : 28 Jan 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : जिले में 26,654 परिवारों को मिलेगा आवास : दीपक बिरुवा

चाईबासा. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन में हुआ, मंत्री ने झंडा फहराया

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह चाईबासा पुलिस लाइन में हुआ. झारखंड के भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने झंडा फहराया. इसके पूर्व मंत्री ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने खुली जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया. मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक पटल पर एक सफल लोकतंत्र के रूप में उभरा है. मंत्री ने कहा कि अबुआ आवास योजना से जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 हजार 44 आवास स्वीकृत हुए. 2024-25 में 21 हजार 30 लाभुकों को आवास देने का लक्ष्य है. 17 हजार आवास को स्वीकृति दी गयी है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से 2024-25 में पांच हजार 624 लाभुकों को आवास देने का लक्ष्य है. तीन हजार 400 आवास को स्वीकृति दी गयी है. मनरेगा योजना से वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य 29 लाख 99 हजार 352 के विरुद्ध 28 लाख 49 हजार 236 मानव दिवस सृजन किया गया है. मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, जिला जनसंपर्क विभाग को द्वितीय और जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग को तृतीय पुरस्कार मिला.

आयुक्त, डीआइजी, डीसी, एसपी ने फहराया झंडा

कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में आयुक्त हरि कुमार केसरी, डीसी कार्यालय में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी कार्यालय पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, डीआइजी कार्यालय परिसर में डीआइजी मनोज रतन चोथे, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, जिला संपर्क विभाग के कार्यालय परिसर में उप जनसंपर्क निदेशक ईशा खंडेलवाल ने झंडा फहराया.

जिला जज ने न्यायालय परिसर में तिरंगा फहराया

न्यायालय परिसर में जिला जज मोहम्मद शाकिर, जिला बार एसोसिएशन परिसर में जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, मुफ्फसिल थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने झंडा फहराया. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में महासंघ के संरक्षक जगमोहन सोरेन, कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सदर अस्पताल परिसर में एसीएमओ डॉ भारती मिंज ने झंडा फहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola