Bokaro News : कार्य बहिष्कार आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : डीवीसी डीजीएम के साथ सप्लाई मजदूरों की हुई वार्ता

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल में डीवीसी के सप्लाई मजदूरों के यूनियनों की संयुक्त मोर्चा द्वारा स्मार्ट मीटर का विरोध सहित सप्लाई मजदूरों के आवासों की काटी गयी बिजली को बहाल करने सहित तीन सूत्री मांग को लेकर 18 सितंबर से घोषित कार्य बहिष्कार आंदोलन डीवीसी के डीजीएम से वार्ता के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए डीवीसी के डीजीएम ने मोर्चा प्रतिनिधियों को बुधवार को वार्ता के लिए एडीएम बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था. डीजीएम ने वार्ता में मोर्चा प्रतिनिधियों को बताया कि पूर्व का विवादित बकाया बिजली बिल का भुगतान मुख्यालय कोलकाता के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा गया है. प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड में परिवर्तित कर बिजली बिल की राशि सप्लाई मजदूरों के वेतन से कटौती करने और उन्हें भी स्थायी कामगारों की तरह ही ऊर्जा भत्ता देने आदि की मांग को सकारात्मक अनुशंसा के साथ निर्णय के लिए मुख्यालय अग्रसारित किया गया है, लेकिन मुख्यालय स्तर पर निर्णय लंबित होने के कारण पुनः मुख्यालय के सक्षम उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर मामले का सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा. इसलिए कार्य बहिष्कार के आंदोलन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जाये. डीजीएम के आग्रह पर मोर्चा ने एक सप्ताह के लिए कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित किया, लेकिन बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की. साथ ही डीजीएम से कहा कि, अगर एक सप्ताह के अंदर सप्लाई मजदूरों के आवास का बिजली बहाल करने और तीन सूत्री मांग का निष्पादन नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा. मौके पर वार्ता में डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा नेता भरत यादव, यूनाइटेड कॉन्ट्रैक्टर्स वर्क्स यूनियन के ब्रजकिशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक,असीम तिवारी, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के संजय मिश्रा, झारखंड श्रमिक संघ के गणेश राम, रीत लाल महतो, हिंद मजदूर किसान यूनियन के नागेश्वर महंतो, असंगठित श्रमिक मोर्चा के अमरनाथ सिंह, रामचंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola