वज्रपात से खेत में धान रोपाई कर रही महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 10:56 PM
बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हरिया गांव की घटना, तालाब में नहा रहे लोग भी आये चपेट में
चंदनकियारी. बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी एक महिला की वज्रपात से मंगलवार को मौत हो गयी. महिला भजहरि रजवार की पत्नी अंबिका रजवार (60 वर्ष) है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार अंबिका रजवार गांव के ही कनही तालाब के बगल स्थित खेत में धनरोपनी कर रही थी. वहीं वज्रपात की चपेट में आने से पास के तालाब में नहा रहे कुछ लाेग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायलों ने ही घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि महिला खेत में मृत पड़ी थी. वहीं कई महिलाएं उसी खेत में कुछ दूर पर मौजूद थी. जिन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को दी. इसके बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया.
ठनका गिरने से किसान जख्मी, बीजीएच में भर्ती
कसमार. कसमार प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर के चेड़रिया में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे ठनका गिरने से स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र मांझी के पुत्र विक्रम चंद्र मुर्मू जख्मी हो गये. घटना के वक्त वह अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे. इसी बीच अचानक आसमानी बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गये. जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे. बेहतर इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










