मतदान करना हर मतदाता की नैतिक जिम्मेदारी

Updated at : 06 May 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान करना हर मतदाता की नैतिक जिम्मेदारी

- आर एम इंटर कॉलेज चास परिसर में प्रभात खबर के वोट करें, देश गढ़ें अभियान में शिक्षक और कर्मियों ने ली शपथ

विज्ञापन

चास. आरएम इंटर कॉलेज चास के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने इस बार लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली है साथ ही दूसरे शिक्षक, छात्र और अन्य मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. सोमवार को प्रभात खबर की ओर से कॉलेज परिसर में वोट करें, देश गढ़ें अभियान चलाया गया. सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए. उपस्थित सभी शिक्षक व कर्मियों ने चुनाव के दिन अपने सभी मित्र और पड़ोसी को साथ लेकर अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान करने का निर्णय लिया. कहा कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना देश के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है. वोट हमारा अधिकार है, इसलिए पहले मतदान करेंगे. उसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करेंगे. अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अन्य मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करेंगे. मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा तभी समाज को स्वच्छ और इमानदार जनप्रतिनिधि मिलेगा. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्रवण कुमार ने सभी को मतदान की शपथ दिलायी. इसमें शिक्षक मो नियाज अहमद , निताई गोराई, भरत मोदी, रंजीत महतो, अजीत कुमार बाउरी, काजल कुमार, बिनोद कुमार महतो, विक्रम सिंह चौधरी, प्रदीप कुमार, राजेश सेन, जूली कुमारी, रूपाली अग्रवाल, अंजना वाला देवी, शिव शंकर दुबे सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola