Bokaro News : जिलाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा व अमित महथा बने जिला सचिव
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 1:38 AM
Bokaro News : झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ जिला कमेटी का विस्तार
Bokaro News : सेक्टर चार जाहेरगढ़ स्थल प्रांगण में झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ जिला कमेटी की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता वरिष्ठ सलाहकार कामीकांत तिवारी व संचालन वरिष्ठ प्रधान संगठन सचिव मो अताबुद्दीन अंसारी ने किया. बैठक में संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार हांसदा ने कहा : संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है. हम अपने हक व अधिकार के लिए तभी संघर्ष कर पायेंगे, जब हमारे जवान संगठित रहेंगे. संघ के नवमनोनीत पदाधिकारी बेहतर कार्य करेंगे. गृह रक्षकों के कल्याण, महिला गृहरक्षकों के नियमित ड्यूटी को लेकर संघ जिला समादेष्टा से मिलेगा. गृहरक्षकों की समस्या का समाधान के दिशा में पहल की जायेगी. संघ के निष्क्रिय पदाधिकारी व विभाग से सेवानिवृत्त जवान के स्थान पर नये पदाधिकारियों का मनोनयन करने पर चर्चा हुई. सहमति के आधार पर नये पदाधिकारियों का चयन कर कमेटी का गठन किया गया. इसमें जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, जिला सचिव अमित कुमार महथा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर, सोमेन हाजरा, उप सचिव बेनी सिंह, रीतलाल महतो, बैद्यनाथ पांडेय, प्रधान संगठन सचिव रमेश मुर्मू, मितभाषी प्रसाद, मुरलीधर महतो, सोहन यादव, विजय यादव, महिला प्रकोष्ठ से पूर्णिमा कुमारी, जयंती कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रवक्ता ब्रजेश सोरेन, गंगाराम मांझी, सागुन हांसदा, गुहीराम सिंह, सलाहकार परशुराम महतो को मनोनीत किया गया. मौके पर दर्जनों गृह रक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










