15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Bokaro News : बंद आवास से जेवरात और नगदी की चोरी

Bokaro News : बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र में एक बंद आवास से जेवरात और नकदी की चोरी हो गयी.

बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र के पटना गैरेज में मीना देवी के बंद आवास का ताला तोड़ कर गुरुवार की रात को चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात और दस हजार रुपये की चोरी कर ली. मीना देवी ने बताया कि 30 दिसंबर को छोटी बहन के घर नगड़ी ( निमियाघाट) गयी थी. शुक्रवार को दिन लगभग 12 बजे घर लौटी और दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया. चोर आलमारी और बक्सा को तोड़ कर दस हजार रुपये, सोने के तीन लाॅकेट, इअर टाॅप व नाक बेसर और चांदी की एक जोड़ी पायल ले गये. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की.

वाहन जांच अभियान चला

तेनुघाट ओपी के पास जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चारपहिया व दोपहिया वाहनों के पेपर, सीट बेल्ट, हेलमेट, लाइसेंस आदि की जांच की गयी. एएसआइ नागेंद्र दुबे ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों से 32 हजार रुपया का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया. मौके पर एएसआइ कमलेश मिश्रा, कन्हैया कुमार, नवीन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel