Bokaro News : चास में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा शुरू

Bokaro News : चास में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा शुरू हुआ.

विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा चास के लक्ष्मीनारायण मंदिर में तीन दिवसीय ””””नानी बाई का मायरा”””” संगीतमय कथा का आयोजन किया गया. सोमवार को इसकी शुरुआत भगवान गणेश की पूजा और अन्य देवी-देवताओं के मंगल आह्वान के साथ हुई. मुख्य वक्ता ओडिशा के व्यास श्री मुकुंद कृष्ण जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास श्री हरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है. इस दौरान किये गये जप, तप, दान और कथा श्रवण से मनुष्य को अक्षुण्ण पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके बाद भगवान नरसिंह कथा का वाचन किया. प्रह्लाद की भक्ति और हिरण्यकश्यप वध का प्रसंग सुनाया. भगवान शिव के गोकुल आगमन और गोपेश्वर महादेव रूप में ””””रास”””” में सम्मिलित होने की कथा का भी वर्णन किया गया. इस दौरान कलाकारों ने नृत्य नाटिका और भजन प्रस्तुत किये. रास-लीला और नृत्य नाटिका में मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने भी विभिन्न पात्रों के रूप भाग लिया. मौके पर अध्यक्ष माया अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका संतोष केड़िया, सचिव सुधा पिपुरिया, सह कोषाध्यक्ष रीमा पोद्दार, मीडिया प्रभारी काजल भालोटिया व विनीता खंडेलवाल सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित थीं. पहले दिन की कथा का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola