Bokaro News : सेक्टर 12 में चाकूबाजी, दो युवक घायल
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को चाकूबाजी की घटना हुई.
विज्ञापन
सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें आकाश कुमार (17 वर्ष) व पवन कुमार (17 वर्ष) जख्मी हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें दूसरे पक्ष के जय कुमार व सुजल कुमार पर चाकू मारने का आरोप है. घायल आकाश व पवन ने पुलिस को बताया कि वे सेक्टर 12 झोपड़ी के पास अपने घर जा रहे थे. इसी बीच जय व सुजल बिना कारण उनके साथ उलझ गये. इसके बाद चाकू से वार कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
टांडबालीड़ीह में चाकू से युवक पर हमला
जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टांड़ बालीडीह के न्यू शांति नगर निवासी मंजय साव पर रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे दो हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. मंजय के सिर पर चोट लगी है उसका इलाज जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. मंजय ने बालीडीह के बियाडा निवासी शशि कुमार व उसके भाई उज्जवल कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. कहा कि उसके बड़े भाई धनंजय साव की कार है और शशि कुमार को चालक के रूप में रखा गया है. बीती रात वह गाड़ी को डैमेज कर लाया. इसके पहले भी कई बार उसने ऐस किया है. इसलिए उसे कार चलाने से मना कर दिया. इस पर बहस हुई. इसके बाद शशि व उज्जवल अपने कुछ साथियों के साथ आये और हमला कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










