Bokaro News : गर्मी की छुट्टी में कई ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहा है कंफर्म टिकट

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 18 May 2026 11:21 PM

विज्ञापन

Bokaro News : गर्मी की छुट्टियों को लेकर अधिकतर ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं.

विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों को लेकर बोकारो जंक्शन से खुलने व आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें हाउसफुल चल रही हैं. कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. बिहार, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली अधिकतर ट्रेनों में अगले 20 दिनों तक सीटें फुल हैं. वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है. यात्रियों का कहना है कि तत्काल कोटे में भी टिकट मिलना अब किस्मत की बात हो गयी है. बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में सीटें भर जा रही हैं. रेलवे के अनुसार, इस समय हर प्रमुख रूट पर अधिक बुकिंग हो रही है, जिससे सीटों की उपलब्धता पर असर पड़ा है. हर साल गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. शादी-विवाह के सीजन और स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों का एक साथ पड़ना, इसका मुख्य कारण है.

अतिरिक्त कोच लगाने और विशेष ट्रेनों चलाने की मांग

ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस में 19 मई से 10 जून तक स्लीपर कोच में वेटिंग है. रांची से गोरखपुर जाने वाले साप्ताहिक ट्रेन में भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी स्थिति गंभीर है. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12825 में स्लीपर कोच फुल हैं, जबकि 3 एसी में लंबी वेटिंग लिस्ट है. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में स्लीपर व 3 एसी में वेटिंग तो भी रिग्रेट दिख रहा है. 12875 नीलांचल एक्सप्रेस में भी रिग्रेट दिख रहा है. इससे बिहार के कई जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी है. लोगों ने रेलवे से अतिरिक्त कोच लगाने और विशेष ट्रेनों चलाने की मांग की है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola