Gaya News : बोधगया में चला बुलडोजर, मठ की जमीन को कराया खाली

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर

Gaya News : मठ की जमीन से हटाया गया कब्जा, बोधगया में चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन

Gaya News (कलेंद्र प्रताप) : बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने निर्माण को बुलडोजर लगा कर तोड़ दिया गया. बोधगया मठ के आवेदन पर बोधगया अंचल कार्यालय द्वारा पूर्व में ही इन्हें नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया था. इसके बाद मंगलवार को बोधगया सीओ के नेतृत्व में भारी सुरक्षा के बीच जेसीबी मशीन के सहारे अवैध निर्माण को तोड़ा गया. बोधगया सीओ चंद्रशेखर ने बताया कि कुल 29 लोगों को नोटिस भेजा गया था, जिनमें से नौ लोगों द्वारा किये गये कब्जा को हटाया गया है. शेष 20 लोगों ने दो सप्ताह का वक्त मांगा है और इस दौरान वे डीएम के पास अपील करने की बात कही है. सीओ ने बताया कि अगले आदेश के बाद अन्य कब्जाधारियों से भी कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

उल्लेखनीय है कि सीएम सम्राट चौधरी ने बोधगया मठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की थी कि मठ व मंदिरों की जमीन को कब्जामुक्त कराया जायेगा व इस अभियान की शुरूआत बोधगया से की जायेगी. इसके बाद बोधगया अंचल कार्यालय के माध्यम से बोधगया मठ की जमीन पर कब्जा किये लोगों को नोटिस जारी किया गया और अब मियाद पूरी होने के बाद मंगलवार को भारी सुरक्षाबलों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया. हालांकि, शुरूआत में कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया पर, सीओ ने उन्हें कानूनी मसला व आदेश का हवाला देते हुए शांत करा दिया.

Also Read : Gaya News : पोक्सो एक्ट मामले में नाबालिग निरुद्ध, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन