Bokaro News : आंदोलन जारी, प्रबंधन ने कराया मामला दर्ज
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 20 Jan 2026 12:17 AM
Bokaro News : सीसीएल की कारो परियोजना के विस्तार को लेकर नये पैच का कार्य आंदोलन के कारण तीसरे दिन ठप रहा.
सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो परियोजना के विस्तार को लेकर नये पैच का कार्य कोयलांचल-विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन के कारण तीसरे दिन सोमवार को भी ठप रहा. बैदकारो, चरकपनिया, बड़की कुड़ी के ग्रामीण आंदोलन स्थल में ही डटे रहे और खिचड़ी बना कर खायी. इधर, सीसीएल कारो सिक्योरिटी के आरक्षी निरीक्षक ने गांधीनगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इसमें मोर्चा के अहमद हुसैन, सूरज महतो, जोगी महतो व अन्य पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, राजस्व का नुकसान करने के अलावे मोर्चा के अध्यक्ष वतन महतो पर ग्रामीणों को उसकाने का आरोप लगाया है. इधर, एरिया के जीएम संजय झा ने कहा कि बिना सूचना के आउटसोर्सिंग खदान में कोयला उत्पादन बाधित किया गया है. इससे सीसीएल को नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीणों के साथ कई बार वार्ता करने की पहल की गयी. जहां तक रोजगार की बात है तो ग्रामीणों को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार रोजगार मुहैया कराया गया है. माइंस का विस्तार जैसे-जैसे होता जायेगा, रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे.
तीसरे दिन भी कंपनी का कार्य रहा बंद
बोकारो थर्मल में डीवीसी के एसटीपी का कार्य करने वाली कंपनी भरत जी पटेल का कार्य सोमवार को तीसरे दिन भी शुरू नहीं किया जा सका. गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया कांग्रेस नेता विकास सिंह व उनके समर्थकों ने शनिवार को कंपनी का कार्य बंद करवाते हुए एक व दो नंबर एसटीपी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था. इनका कहना है कि कंपनी में कार्यरत गार्ड अशोक पासवान की तबीयत काम के दौरान खराब हुई है. कंपनी की ओर से उनका इलाज कराया जाये और मुआवजा दिया जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










