ePaper

Bokaro News : पेटरवार तेनुचौक का नामकरण हुआ स्व छत्रु राम महतो चौक

Updated at : 18 Aug 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पेटरवार तेनुचौक का नामकरण हुआ स्व छत्रु राम महतो चौक

स्व. छत्रु राम मतो को दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Bokaro News : संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री सह पूर्व विधायक स्व छत्रु राम महतो के व्यक्तित्व व कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए पेटरवार तेनुचौक का नामकरण स्व. छत्रु राम महतो चौक किया गया है. ये बातें पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि नवंबर माह में स्व. छत्रु महतो की मूर्ति अनावरण कार्य का शिलान्यास कर एक जनवरी 2026 को मूर्ति का अनावरण किया जायेगा. इसके पूर्व स्व. छत्रु राम महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि पूर्व विधायक स्व छत्रु राम महतो शिक्षक का पद छोड़ कर राजनीति में आये और पांच बार चुनाव जीत कर विधायक व मंत्री रहे. गोमिया विधानसभा क्षेत्र से लेकर झारखंड व बिहार के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इस चौक को अब स्व छत्रु राम महतो चौक के नाम से जाना जायेगा. सभा को पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, कसमार के भाजपा नेता बानेश्वर महतो, अनिल स्वर्णकार, तपन कुमार झा, पंकज कुमार सिन्हा, धनुलाल महतो आदि ने भी संबोधित किया. पेटरवार के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, सदमाकला पंचायत की मुखिया साबित्री देवी का प्रतिनिधि लालदेव महतो और बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकीर्ति के प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने कहा कि इस चौक का नामकरण स्व छत्रु राम महतो चौक करने की सभी कागजी प्रक्रिया प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिल कर कर पूरी कर ली जायेगी. मौके पर भाजपा नेता संजय सिन्हा, असित कुमार बनर्जी, भाजपा कसमार प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, ओम प्रकाश सहगल, श्रीधर महतो, राजेंद्र महतो, संटू सिंह, अभय कपूर, राजेंद्र महतो, चुन्नू महतो, चंदन सिन्हा, मो एकराम, अरविंद कुमार महतो, परमेश्वर नायक, करण महतो, अकील मरांडी, अखिलेश्वर महतो, मनोहर महतो, विकास मेहता, कौशर अंसारी, युगल किशोर महतो, कुमार अनुज, भद्रू महतो समेत पेटरवार, कसमार व गोमिया प्रखंडों के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola