Bokaro News : कला-शिल्प क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 Mar 2026 10:30 PM
Bokaro News : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ
गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘अविका’ कार्यक्रम हुआ. प्रार्थना गीत व देवी स्तुति के बाद कला व शिल्प क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया. इनमें उमा कुमारी, मिताली बोरा, रंजीता गिरि, सोमा राय, नेहा कुमारी, श्रुति रंजन, शशि कुमारी, शिल्पी पराशर, सुमन, हेमलता व डॉ अपराजिता सिंह चौहान शामिल हैं. साहित्य व लेखन क्षेत्र से रिंकू गिरि, गीता कुमारी, नीलम झा, ज्योति कुमारी व रश्मि ठाकुर को सम्मानित किया गया. मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित कवयित्रियों ने कविता वाचन किया.
महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
मुख्य अतिथि डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक आधार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके सम्मान में निहित होता है. आज महिलाएं अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा व कर्मनिष्ठा के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं. प्राचार्य अभिषेक कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और प्रेरणा का दिव्य स्वरूप माना गया है. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर प्रदान करना प्रगतिशील समाज की पहचान है. सचिव एसपी सिंह ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, समर्पण व कर्मठता समाज को नयी दिशा प्रदान करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










