Bokaro News : कला व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 30 Nov 2025 9:56 PM
Bokaro News : करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में रविवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ.
करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में रविवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. उद्घाटन सीसीएल बीएंडके एरिया के स्टाफ ऑफिसर माइनिंग कन्हैया शंकर गेवाल, पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, कृष्ण सुदर्शन स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद पांडेय, नर्चर किड्स स्कूल के प्राचार्य जय राठौर, उप प्राचार्या रूबी राठौर ने किया. कला प्रदर्शनी में एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, हस्तशिल्प, पोस्टर टू आर्ट मॉडल, पारंपरिक व आधुनिक कलाकृतियां प्रस्तुत किये. विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, वायु प्रदूषण डिटेक्टर, जल संरक्षण तकनीक, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण विषय पर मॉडल प्रस्तुत किये. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयास की प्रशंसा की. बेहतर प्रदर्शन के लिए सूरज पांडेय, शुभम टोप्पो, प्रेम दीप, सीरीन को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया.
एकेडमिक परफॉरमेंस के लिए कई विद्यार्थी पुरस्कृत
मौके पर एकेडमिक परफॉरमेंस के लिए ज्योति कुमारी, सीरिन आबिद, उन्नत, प्रिंस, सत्यम, नव्या, हर्ष को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया. मुख्य अतिथि श्री गैवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है. आयोजन में कैलाश कुमार पांडेय, जयदेव दिगार, प्रत्युष रंजन, संजीव सिंह, दीपक कुमार, गौरव गुप्ता, पूनम गुप्ता, दीप्ति राय, मृणाल, आरती ठाकुर, शिव, रिया, आरती, टिंकू भदानी, रणबीर कौर, पिंकी राय, स्वेता, रिंकी, अनुष्का, नेता, प्रियंका आदि का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










