Bokaro News : पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर करें कानूनी कार्रवाई : एसडीएम

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने सीओ, बीडीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी के साथ की बैठक

विज्ञापन

Bokaro News : अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में बैठक की गयी. मौके पर अनुमंडल अंतर्गत सातों प्रखंड के सीओ, बीडीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा पूजा के दौरान किसी भी तरह के विधि व्यवस्था में कोताही नहीं बरती जाये. पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जिसे रूट से परंपरागत तरीके से होता आ रहा है, उसी रूट से प्रतिमा विसर्जन किया जाना है. उन्होंने संकीर्ण रूट और भीड़-भाड़ आबादी वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. संवेदनशील और अति संवेदनशील जगहों पर वरीय अधिकारी से विचार विमर्श कर निर्णय लेना का सलाह दी. व्यक्तिगत निर्णय से बचने का सलाह भी अधिकारियों को दी गयी. एसडीएम ने पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने या उपद्रव फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उन पर सीधे कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बताया कि संपूर्ण बेरमो अनुमंडल में करीब दो सौ जगहों पर छोटे-बड़े पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. सभी थाना में शांति समिति की बैठक कर सभी पूजा पंडालों और पूजा समिति के लोगों से संपर्क कर स्थिति का जायजा लेकर अवगत करने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola