Bokaro News : उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का लिया संकल्प
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 02 Jan 2026 10:09 PM
Bokaro News : एसडीओसीएम परियोजना में अधिकारियों की बैठक हुई.
सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एसडीओसीएम परियोजना में शुक्रवार को पीओ शैलेश प्रसाद की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. चालू वित्तीय वर्ष में 20 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्पादन और 60 लाख क्यूबिक घन मीटर ओबी रिमूवल का लक्ष्य टीम भावना से काम करते हुए हासिल करने का संकल्प लिया गया. पीओ ने कहा कि अभी तक परियोजना ने लगभग 10 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्पादन व 42 लाख क्यूबिक घन मीटर ओबी रिमूवल किया है.
आने वाली है एक और आउटसोर्स कंपनी
बताया गया कि परियोजना में एक आउटसोर्स कंपनी कार्य कर रही है. एक और आउटसोर्स कंपनी आने वाली है.
अधिकारियों ने उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये. मौके पर खान प्रबंधक राजीव कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर कुमार अमित, प्रोजेक्ट इंजीनियर रामाशीष कुमार, प्रबंधक उपेंद्र कुमार, सिविल इंजीनियर राम लखन कुमार, प्रबंधक संदीप कुमार झा, प्रबंधक स्वप्न मांझी, कुमार ओमप्रकाश, उप प्रबंधक कार्मिक मो तौकीर आलम, उप प्रबंधक विक्रय जसपाल सिंह, अच्युतानंद कुमार, अरविंद कुमार ऋषि, रवींद्र कुमार रवि, कृपा शंकर द्विवेदी, राजेश कुमार मिश्रा, उज्जवल कुमार सिंह व मधुसूदन महतो आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










