Bokaro News : एनडी ग्रोवर और बिरसा मुंडा की जयंती मनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Nov 2025 11:40 PM

विज्ञापन

Bokaro News : डीएवी स्कूलों में बिरसा मुंडा और डीएवी आंदोलन के प्रणेता महान शिक्षाविद महात्मा एनडी ग्रोवर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

Bokaro News : डीएवी स्कूल कथारा में बिरसा मुंडा और डीएवी आंदोलन के प्रणेता महान शिक्षाविद महात्मा एनडी ग्रोवर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गयी. प्राचार्य डॉ जीएन खान ने कहा कि बिरसा मुंडा का योगदान देश नहीं भूलेगा. महात्मा नारायण दास ग्रोवर दूरदर्शी, कर्मयोगी एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले युग पुरुष थे. स्मृति पटेल, तनीषा, मदीहा, निकिता, अदिति, ओशानी, अमृता, तरन्नुम व नैंसी आदि विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका वीणा कुमारी ने किया. डीएवी स्कूल तेनुघाट में प्राचार्या स्तुति सिन्हा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एनडी ग्रोवर और बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. नाजनीन परवीन व रुद्र गुप्ता ने महात्मा ग्रोवर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कांक्षी राज लक्ष्मी ने बिरसा मुंडा के अप्रतिम योगदान पर अपना विचार व्यक्त किया. प्राचार्या ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. प्रार्थना सभा के बाद हवन का आयोजन संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के निर्देशन में किया गया. इंटर हाउस झारखंडी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इसमें हंसराज हाउस व श्रद्धानंद हाउस क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे. छात्रों द्वारा बिरसा मुंडा पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन साक्षी श्रेया ने किया.

बिरसा सशिविमं में किया गया नमन

बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झरनाडीह में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या शर्मिला सिंह ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की. कहा कि आज विश्व भर में झारखंड की पहचान बिरसा मुंडा के नाम से है. मौके पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और प्रभात फेरी निकाल गयी. चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. आयोजन में सोमा मैती, सोनी कुमारी महतो, पुष्पा कुमारी, अंजू कुमारी, रितु सिंह, शुक्ला सुपकार, सोनी कुमारी, कामेश्वर राम महतो, अमल दास, कामेश्वर मरांडी, रीता सोरेन, नम्रता रॉय, बलराम गोप, शरतचंद्र मंडल, मनोज कुमार वर्मा, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार महतो आदि की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola