ePaper

राष्ट्रपति भवन के उद्यान में मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायेंगी कतरास की अर्चना झा और रूही दास

Updated at : 17 Feb 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani Painting Exhibition of Archana Jha and Ruhi Das of Katras in Rashtrapati Bhavan

दिल्ली की ट्रेन में अर्चना झा और रूही दास (दायें) और उनकी मिथिला पेंटिंग (बायें). फोटो : प्रभात खबर

Madhubani Painting Exhibition: झारखंड की अर्चना झा और रूही दास की मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी राष्ट्रपति भवन में लगने जा रही है. कैसे इस मुकाम तक पहुंचीं, पढ़ें.

विज्ञापन

Madhubani Painting Exhibition| धनबाद, सत्या राज : राष्ट्रपति भवन के उद्यान में 18 से 23 फरवरी तक अमृत उद्यान प्रदर्शनी लगायी जायेगी. इसमें कतरास धनबाद के गायत्री स्वयं सहायता समूह की ओर से मधुबनी पेंटिंग का स्टॉल लगाया जायेगा. समूह की सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) अर्चना झा और रूही दास इस प्रदर्शनी में मधुबनी पेटिंग का प्रदर्शन करेंगी.

सूई-धागे से कपड़े पर कलाकृति उकेरती हैं अर्चना झा

अर्चना झा बताती हैं कि वह मूलत: दरभंगा की निवासी हैं. मधुबनी पेंटिंग यहां के लोगों के रगों में रचा-बसा है. शादी के बाद जब वह विदा होकर अपनी ससुराल कतरास आने लगी, तो अपने पीहर की यादों के साथ मधुबनी पेटिंग कला का पिटारा भी लेकर आयी. वह बताती हैं, ‘हमारे दरभंगा में गोबर, प्राकृतिक रंग से मधुबनी पेंटिंग बनायी जाती है. इसकी मांग विदेशों में भी है. यहां आकर सासू मां से सूई-धागे से कपड़ों पर कलाकृति उकेरना सीखा.’

रामायण-महाभारत की थीम, कोहबर की पेंटिंग बनातीं हैं अर्चना

अर्चना ने कहा, ‘जब स्वयं सहायता समूह बना, तो हमने मधुबनी पेंटिंग बनाना शुरू किया. कपड़े पर रामायण-महाभारत की थीम, कोहबर, प्राकृतिक दृश्य, डोली ले जाते कहार आदि की पेंटिंग बनाने लगी. इसकी खूब चर्चा हुई. मांग भी बढ़ गयी. हमने सूजनी क्राफ्ट के तहत रामायण थीम और कोहबर की पेंटिंग की प्रदर्शनी रांची में लगायी. इससे प्रभावित होकर हमें दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के उद्यान में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए चुना गया.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोचा भी नहीं था कि इतना सम्मान मिलेगा

अर्चना झा कहती हैं, ‘राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी में हम भी मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायेंगे, इसको लेकर बहुत उत्सुकता है. इस बात की खुशी है कि हमारी कला को इतना बड़ा सम्मान मिल रहा है.’ रूही कहती हैं कि गायत्री स्वयं सहायता समूह कोयलांचल का पहला स्वयं सहायता समूह है, जो राष्ट्रपति भवन में अपनी कला का प्रदर्शन करेगा.

बेहतरीन काम कर रहा समूह

एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर सुमित विवेक तिग्गा कहते हैं कि नगर निगम की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जो प्रयास किये गये थे, उसका सार्थक परिणाम सामने है. यहां की महिलाएं बेहतरीन काम कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें

17 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से बढ़ी झारखंड पुलिस की टेंशन, डीजीपी को बुलानी पड़ी बैठक

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन : झारखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन तक वज्रपात का अलर्ट

9 साल के क्षितिज की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, पेट में चाकू से किये अनगिनत वार, झाड़ी में मिला शव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola