चास को स्मार्ट सिटी बनाना पहली प्राथमिकता, जीत के बाद मेयर भोलू पासवान का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

जीत के बाद डीसी का अभिवादन करते नव निर्वाचित मेयर भोलू पासवान.

Bokaro: चास नगर निगम के नये मेयर भोलू पासवान ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता चास को स्मार्ट सिटी बनाना है. चुनाव खत्म हो गया, अब मिलकर काम करने का समय आ गया है.

विज्ञापन

Bokaro: चास नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर भोलू पासवान ने शनिवार को कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि चास की जनता के विश्वास और विकास की जीत है. जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से पूरा करने के लिए संकल्पित हूं. चुनाव समाप्त हो चुके हैं, अब मिलकर काम करने का समय है. चास के हर वार्ड और हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने सिर्फ बयानबाजी करने वाले को नकारा

भोलू पासवान ने कहा कि चास को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि उन्हें जीत को लेकर 500 प्रतिशत विश्वास था, क्योंकि वे लगातार जनता के बीच रहे हैं और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा है. कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि जनता की जीत है. जनता ने चुनाव लड़ा और जनता ही जीती है. इस चुनाव में लोगों ने विकास को चुना है. सिर्फ बयानबाजी करने वाले को नकारा है.

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से होगा चास का विकास

भोलू पासवान ने कहा कि चास में शिक्षा, बेहतर अस्पताल, घर-घर शुद्ध पेयजल और आम लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. ध्रुवीकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने नकार दिया है. नव निर्वाचित मेयर श्री पासवान ने भरोसा दिलाया कि वे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से चास को विकास की नयी दिशा देंगे.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद एक्शन में सरायकेला के नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, जलापूर्ति कराने पहुंचे पीएचडी कार्यालय

झारखंड मेयर चुनाव परिणामों ने राजनीतिक चाणक्यों को चौंकाया, हिल गए दलों के पारंपरिक गढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola