Bokaro News : भक्ति भाव से पूजे गये भगवान विश्वकर्मा

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो शहर में जगह-जगह धूमधाम से की गयी देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो कोयलांचल के फुसरो शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बुधवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय आदि ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर भगवान विश्वकर्मा के समक्ष मत्था टेका तथा आशीर्वाद लिया. अमलो परियोजना कार्यालय में संचालित आउटसोर्सिंग उबेर माइनिंग कंपनी में कुमार गौरव के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. यहां पूजा में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा, अमली पीओ राजीव सिंह, एसओसी कुमारी माला, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, पिंटू सिंह आदि शामिल हुए. इधर सीसीएल के ट्रांस्पोर्टर कंपनी, दुकानदानों सहित ऑटो, कार स्टैंड में वाहन चालक संघ की ओर से पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. फुसरो स्थित भूतबंगला में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने पंडाल व प्रतिमा स्थापित कर पूरे परिवार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया कार्यालय सहित सभी परियोजना के उत्खनन व विद्युत सबस्टेशन में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गयी. करगली बाजार में अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनायी गयी. यहां सैकड़ो लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव सहित आसपास के दर्जनों लोगों शामिल हुए. वाशरी में लगा मेला : सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली वाशरी में मेला का आयोजन किया गया. यहां भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. यहां लगे मेला में आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी. मौके पर ढोरी जीएम रंजय सिन्हा, बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, कुमार गौरव, पीओ वीएन पांडेय, पीओ शैलेश प्रसाद, रंजीत कुमार, सुधीर सिन्हा, एसओपी बीआर टुडू सहित कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार चांडक, बैभव चौरसिया, ट्रांसपोर्टर विवेक पांडेय, सुशील अग्रवाल, राजन साव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, मीनू अग्रवाल, साधु बाउरी, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, टुनटुन तिवारी, दीपक महतो आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola