ePaper

Bokaro News : जगह-जगह भक्ति भाव से पूजे गये भगवान चित्रगुप्त

Updated at : 24 Oct 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जगह-जगह भक्ति भाव से पूजे गये भगवान चित्रगुप्त

Bokaro News : बेरमो कोयलांचल में चित्रांशों ने धूमधाम से की कलाम-दवात की पूजा

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो कोयलांचल में गुरुवार को चित्रांशों ने भक्तिभाव से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. फुसरो शहर में कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त व दवात-कलम की पूजा अर्चना कर मत्था टेका. साथ ही जनप्रतिनिधियों ने कई जगहों पर आयोजित पूजा में शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया. कायस्थ महापरिवार करगली बाजार फुसरो समिति की ओर से करगली बाजार सीबीए क्लब के समीप प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. यहां पंडित संजय पांडेय ने पूजा करायी. यजमान के रूप में अशोक कुमार सिन्हा थे. पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर संयोजक डॉ रमेश वर्मा, डॉ एस कुमार, संजय अम्बष्ठ, संतोष सिन्हा, डबलू सिन्हा, संजय सिन्हा, लव अम्बष्ठ, बीडी सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, सुखेन प्रसाद सिन्हा, शंकर दयाल सिन्हा, कपिल प्रसाद सिन्हा, शुभम सिन्हा, नवनीत सिन्हा, आदित्य सिन्हा, रुद्र सिन्हा, प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे. चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति की ओर से चित्रगुप्त भवन सुभाषनगर में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूमधाम से की गयी. यहां पंडित अशोक कुमार मिश्रा ने यजमान संजय कुमार सिन्हा को पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कराया. पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर रात्रि में भक्त संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें समाज के लोगों सहित बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ एस कुमार, अभिनव राज, नवीन कुमार सिन्हा, रविकांत वर्मा, शशिधर सिन्हा, रिवांस रविश, जयप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, रतन लाल, राजेश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, आशीष रंजन, विवेक कुमार सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, अनिल सिन्हा, किशोर अम्बष्ठ, रवि रंजन सिन्हा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola