झारखंड आंदोलनकारियों को नहीं मिला अधिकार : विदेशी महतो
Updated at : 24 Jun 2024 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, बोकारो.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को चास प्रखंड के मानगो चौक उषा एकेडेमिक स्कूल में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजदेव महता व संचालन ठाकुर महतो ने किया. केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा : आंदोलनकारियों के संघर्ष व शहादत के बल पर झारखंड मिला. राज्य तो मिल गया, लेकिन, 23 साल बाद आज भी झारखंड में आंदोलनकारियों को उनका अधिकार व पहचान नहीं मिल पाया है. झारखंड में सभी पार्टियों ने सरकार बनायी, लेकिन किसी सरकार ने झारखंड के आंदोलनकारियों के लिए नहीं सोचा. इसलिए फिर से झारखंड के हक-अधिकार, पहचान व नया झारखंड बनाने के लिए उलगुलान किया जायेगा, ताकि झारखंड को लूटने से बचाया जा सके.आंदोलनकारियों को फिर आंदोलन व संघर्ष करने की जरूरत :
मुख्य वक्ता मोर्चा के संस्थापक व महामंत्री पुष्कर महतो ने कहा : झारखंड अलग राज्य की स्थापना जिस उद्देश्य से हुआ, वह आज तक पूरा नहीं हुआ. इसके लिए फिर से आंदोलनकारियों को आंदोलन व संघर्ष करने की जरूरत है. जिस आंदोलनकारी परिवार ने शहादत व बलिदान दिया, उसके परिवार की सरकार अभी तक चिह्नितीकरण भी नहीं कर पायी है. सभी झारखंड आंदोलनकारियों को हक-अधिकार, पहचान, पेंशन, आरक्षण, अपने राज्य में अपना अधिकार जब तक नहीं मिलेगी, संघर्ष जारी रहेगा. बैठक में सहदेव महतो, मणिलाल मरांडी, संतोष कुमार सिंह, संजय लाल महतो, मनिंद्रनाथ महतो, विक्रम महतो, करमचंद गोप, देव नारायण मुर्मू, भीम मास्टर, खगेंद्र नाथ वर्मा, करमचंद हंसदा, नारायण महतो, अनिल महतो, गुही राम गोराई, गोल बाबू अंसारी, ज्योतिलाल महतो, अमीर हेंब्रम, भीम मुर्मू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




