Bokaro News : बंद घर से जेवरात सहित हजारों के सामान की चोरी

Updated at : 02 Mar 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बंद घर से जेवरात सहित हजारों के सामान की चोरी

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहारडीह पंचायत के कोकलोडीह गांव में सरफुद्दीन अंसारी के बंद घर से शुक्रवार की रात को जेवरात आदि की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

नावाडीह. नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहारडीह पंचायत के कोकलोडीह गांव में सरफुद्दीन अंसारी के बंद घर से शुक्रवार की रात को जेवरात आदि की चोरी हो गयी. सरफुद्दीन अंसारी की पत्नी रिजवाना खातून ने बताया कि गुरुवार को बेटी को लेकर मायके निमियाघाट गयी थी. शनिवार को दिन करीब 11 बजे लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था. चोर दो बक्सा को तोड़ कर सोना का दो झुमका, दो नाकचेन, चांदी का जेवरात सहित लगभग तीन हजार रुपया व दस हजार रुपये के कपड़ा व बर्तन आदि ले गये. इस संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है. पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola