Bokaro News : जय जय हे महिषासुर मर्दिनी रम्यकपर्दिनी शैल सुते...

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 2:20 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास में शरद उत्सव कमेटी ने महालया पर निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन

Bokaro News : शरद उत्सव कमेटी चास-बोकारो की ओर से रविवार की सुबह महालया के अवसर पर महावीर चौक से चेकपोस्ट तक प्रभात फेरी सह शोभा यात्रा निकाली गयी. महिलाएं कास का फूल लेकर शंख बजाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुईं. साथ ही चंडीपाठ और धुनुचि नृत्य के साथ मां दुर्गा का आवाह्नन किया गया. पश्चिम बंगाल कोलकाता की मशहूर भवतारिणी महिला ढाकी कलाकारों ने शोभा यात्रा में धुनुचि नृत्य के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. साथ ही रघुनाथपुर की आदिवासी महिलाओं का प्रस्तुत पाता नाच भी आकर्षण का केंद्र रहा. ढाक के ताल पर बंगाली समुदाय के लोग खूब झूमे और मां दुर्गा का स्वागत किया. जागो, तुमि जागो मां और जोय मां दुर्गा के जयकारे से पूरा चास गुंजायमान होता रहा. शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और विभिन्न जलाशयों में अपने पितरों का तर्पण किया.

पितृपक्ष के समापन व शारदीय नवरात्र के आगमन का प्रतीक है महालया :

आयोजक समिति के वरीय सदस्यों ने कहा कि महालया का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है. यह दिन पितृ पक्ष के समापन और शारदीय नवरात्रि के आरंभ का प्रतीक है. इस तिथि को जहां एक ओर पितरों को तर्पण और पिंडदान देकर विदा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा धरती पर अपने भक्तों के कल्याण के लिए आगमन करती हैं. महालया अमावस्या में पितरों को विदा करने का अंतिम दिन होता है. इस दिन खास समय पर तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

मौके पर आयोजक समिति सदस्य मथुरा मोदक, जगन्नाथ बाउरी, बंकु बिहारी सिंह, सत्य नारायण मोदक, मधुसूदन बाउरी, मंटू अड्डी, बंकेश बाउरी, तारक घोषाल, रामदास लाहा, ए के सिन्हा, गणेश रजक, मनोज साहा, पतित पावन सिंह, राजेंद्र लाहा, आलोक लाहा, रंजीत मण्डल, प्रेम जायसवाल, विश्वनाथ मोदक, बलदेव शर्मा, नंद दुलाल मोदक, जयदीप लाहा, दिलीप प्रमाणिक, संजय प्रमाणिक राजेश बोराल, स्वरूप वेज, सपन बाउरी, कमल चार मोदक, जय मल्लिक, दुलाल हालदार, बिनोद दत्ता, गौतम बनर्जी, समीर दास, संतोष सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola