Bokaro News : मवेशी बीमार हो तो 1962 नंबर पर करें डायल, आयेगी एंबुलेंस
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 20 Jan 2026 12:20 AM
Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो दुर्गा मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय बछड़ा (बछिया) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी असीम कुमार सिंह, तेलो मध्य के मुखिया युगल महतो, तेलो पश्चिमी के मुखिया जितेंद्र शर्मा, भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी तेलो आलोक कुमार सिंह, चंद्रपुरा के अमित कुमार सोरेन व नावाडीह के कमलेश कुमार सिंह ने किया. प्रदर्शनी में 47 बछिया लेकर गोपालक पहुंचे. प्रथम पुरस्कार बच्चन महतो, द्वितीय पुरस्कार छोटन ठाकुर, तृतीय पुरस्कार प्रेमचंद महतो को मिला. इन्हें गौ माता का मोमेंटम, घंटी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावे 16 गोपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकार
ीजिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है. मवेशियों के नस्ल में सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान सबसे बेहतर है. किसानों को 90 फीसदी तक के अनुदान पर अच्छे नस्ल की गाय दी जा रही है. मवेशी बीमार हो तो 1962 नंबर पर डायल कर चलंत एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं. दवा भी निशुल्क दी जायेगी. वर्तमान में सभी पंचायतों में शिविर लगाकर दवाई का वितरण किया जा रहा है. पशुपालकों को दवा, पौष्टिक आहार और मवेशियों को होने वाली बीमारियों की जानकारी भी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










