ePaper

बेहद खास होती थी छत्तीसगढ़ी समाज की होली, होलिका दहन के बाद अंगारों पर नंगे पांव चलते थे लोग

Updated at : 14 Mar 2025 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ी समाज की होली

छत्तीसगढ़ी समाज की होली

Holi of Chhattisgarhi society: होलिका दहन के दिन छत्तीसगढ़ी समाज के लोग हर धौड़े में होलिका स्थल पर कोयला, गोईठा व लकड़ी के अलावा पूजन सामग्री व नारियल लेकर जाते थे.

विज्ञापन

Holi of Chhattisgarhi society| बेरमो, राकेश वर्मा : खानगी मालिकों और कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के पहले और बाद के भी वर्षों तक छत्तीसगढ़ी समाज बेरमो की संस्कृति का प्रमुख अंग रहा. 40 के दशक के आसपास छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा से हजारों महिला-पुरुष यहां आये. खानगी मालिकों के समय से लेकर एनसीडीसी और कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण तक ये लोग कोयला उद्योग की रीढ़ रहे.

खास अंदाज में होली मनाता था छत्तीसगढ़ी समाज

छत्तीसगढ़ी समाज में फाल्गुन मास के चढ़ते ही होली का दौर शुरू हो जाता था. लोग होली मनाकर बेहतर रबी फसल की कामना करते थे. होली के कुछ दिन पहले से ही इस समाज के लोग टोलियां बनाकर नगाड़ा, मांदर, झांझ के साथ-साथ चर्चित डंडा नाच खेला करते थे. इसमें फगुआ गीत ‘अबकी गईल कब अहियो फागुन जी महाराज…’, ‘सेमी के मडुवा हाले न डूले गोरी कूटे नावा धान…’, ‘झुमरा झुमरी के गावय नोनी राधिका….’, ‘सावन महीना के रिमझिम बरसा भादो…’ गीत गाये जाते थे. श्रमिक नेता बिंदेश्वरी दुबे, रामदास सिंह, रामाधार सिंह, शफीक खान, संतन सिंह, रघुवंश सहाय समेत कई लोग यहां होली के दिन झुंड बनाकर जाते थे. नगाड़ा बजाते और गाते हुए ये सभी लोग डंडा गीत, डंडा नाच करते थे, जिसके बदले इन्हें बख्शीस मिलती थी. इस राशि से समाज के लोग खस्सी खरीदते थे और मिल-बांटकर खाते थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

होली पर बर्रा और अरसा होते है मुख्य पकवान

होली के दिन प्रायः हर छत्तीसगढ़ी के घर में बर्रा और अरसा (पुड़ी) मुख्य पकवान बनता है. साथ में भजिया (पकौड़ी), ठेठरी (मोटा गठिया) के अलावा कुरथी को उबालकर और गुड़ में मिलाकर पुरी रोटी बनता है. आपस में 40-50 लोग मिलकर खस्सी खरीदते हैं और बांटकर मीट खाते हैं. होली के दिन इस समाज की महिलाएं भी झुंड बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर होली खेलती हैं.

होलिका दहन के बाद अंगारों पर नंगे पांव चलते थे लोग

होलिका दहन के दिन छत्तीसगढ़ी समाज के लोग हर धौड़े में होलिका स्थल पर कोयला, गोईठा और लकड़ी के अलावा पूजन सामग्री और नारियल लेकर जाते थे. होलिका की पूजा के बाद उपरोक्त सभी चीजों को होलिका में डाल दिया जाता था. होलिका जलने के बाद लोग नंगे पांव इसे पार करते थे और मन्नतें मांगते थे. बीमारियों से मुक्ति के लिए होलिका की छाई को अपने पूरे शरीर में लगाते थे.

होलिका दहन से जुड़ी हैं मान्यताएं

होलिका जलने के बाद इससे निकलने वाली आग की लपटों को लेकर इस समाज की कई मान्यताएं थीं. कहा जाता था कि होलिका जलने ने के बाद आग की लपटें अगर सीधी-सीधी जाती हैं, तो गांव में किसी तरह की विपत्ति नहीं आयेगी. अगर यह किसी एक दिशा में जाती है, तो जिस दिशा में पहली लपट जाती है, उस दिशा के गांव और टोले में उस वर्ष फसल काफी अच्छी होती है. कई लोग तो बैर की लकड़ी को होलिका में जलाकर अपने शरीर के गर्दन के पीछे रगड़ते थे. छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियों को भी ऐसा किया जाता था, ताकि उन्हें चेचक नहीं हो.

इसे भी पढ़ें :

Chatra News: चतरा में पटाखे की चिंगारी से किराने की दुकान में लगी आग, ढाई लाख का सामान जलकर खाक

प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ मिलकर किया खेल, 112 लाभुकों की राशि गयी एक ही खाते में, मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए मददगार बना यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फ्री में मिलती है सारी चीजें

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola