सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए मददगार बना यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फ्री में मिलती है सारी चीजें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Mar 2025 9:08 AM

विज्ञापन

सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए मददगार बना sarkaripariksha.com, Pic Credit- Meta AI

Sarkari Naukri: सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए सीएसी गुमला द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म sarkaripariksha.com शुरू किया गया है. यहां सभी सेवाएं नि:शुल्क मिलती है. 150 से अधिक इस सरकारी परीक्षाओं की तैयारी आप कर सकते हैं.

विज्ञापन

गुमला, जगरनाथ पासवान: गुमला स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) आमजनों को डिजिटली रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नयी-नयी सेवाओं को जोड़ रहा है. इस क्रम में सीएससी द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक और नयी सेवा सरकारी परीक्षा (sarkaripariksha.com) शुरू किया गया है. पूरी तरह नि:शुल्क यह सेवा वैसे अभ्यर्थियों व छात्रों के लिए है, जो प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

150 से भी अधिक सरकारी परीक्षाओं की कर सकते हैं तैयारी

अभ्यर्थी इसमें एसएससी, बैंकिंग/इंश्योरेंस, रेलवे, डिफेंस, यूपीएससी, टेट, इंटरफेस टेस्ट, स्कूल परीक्षा सहित 150 से भी अधिक केंद्र व राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. अध्ययन सामग्री हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है. विषय व टॉपिक के अनुसार वीडियो भी दिखाया जायेगा. गत वर्ष की परीक्षा के प्रश्नों के आधार पर नये पैटर्न के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रश्न होंगे. साथ ही पूर्ण मॉक परीक्षा, विषय परीक्षा, टॉपिक अभ्यास परीक्षा व लाइव परीक्षा के माध्यम से खुद की तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है. इच्छुक अभ्यर्थी व छात्र खुद के एंड्रॉयड मोबाइल या नजदीकी सीएससी में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

करियर मार्गदर्शन के साथ सरकारी परीक्षा की अपटेड भी मिलेंगे

सरकारी परीक्षा नाम से शुरू ऑनलाइन प्लेटफार्म में हर घर के लिए शिक्षा और रोजगार में मदद हेतु उत्पाद उपलब्ध है. प्लेटफार्म में सरकारी व प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का प्लेटफार्म, कक्षा चार से 10 तक के छात्रों के लिए स्कूल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, स्कूली छात्रों के लिए एक करियर मार्गदर्शन का प्लेटफार्म और राज्य व केंद्र स्तर की सरकारी परीक्षा पर नियमित अपटेड का प्लेटफॉर्म जैसे स्कूल व रोजगार के उत्पाद उपलब्ध हैं. सीएससी गुमला के मैनेजर रंजन नंदा ने कहा है कि सीएससी निरंतर नयी सेवाओं/योजनाओं को जोड़ रहा है. जिसका उद्देश्य आमजनों को डिजिटल रूप से हर संभव सहायता प्रदान करना है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola