Bokaro News : गोमिया स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव

Bokaro News : माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सौंपा मांग-पत्र

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इस दौरान उपस्थित माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल और पूर्व मध्य रेलवे लगातार गोमिया रेलवे स्टेशन एवं यहां के यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. पूर्व में कोलकाता-मदर एवं कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गोमिया में नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभी तुरंत दो एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद-भोपाल एवं धनबाद-मुंबई चालू हुआ है, जिसका ठहराव भी गोमिया में नहीं दिया गया है. सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में दिया जाये. इसके अलावा पार्टी की 13 सूत्री मांगों में धनबाद- नयी दिल्ली, धनबाद काटपाड़ी (वेल्लोर), हटिया -आसनसोल, बरकाकाना -देवघर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग एवं उनका ठहराव गोमिया में देने की मांग की गयी. इस कार्यक्रम में पार्टी के गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, समेत सूरज कुमार, अजय कुमार, धनंजय कुमार, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, संजय पासवान समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola