Bokaro News : सीटीपीएस के दो अधिकारी गये बीपीएससीएल में

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सीटीपीएस के दो अधिकारी गये बीपीएससीएल में

Bokaro News : निगम कार्य हित में किया गया तबादला

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल. डीवीसी कोलकाता मुख्यालय स्थित कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला बीपीएससीएल में किया गया है. निगम कार्य हित में मैनेजर एचआर नफीशा बानो के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश के तहत डीवीसी चंद्रपुरा में कार्यरत सीजीएम (एचआर) डॉ डीसी पांडेय और मैनेजर (एचआर) परविंद कुमार को तीन वर्षों के लिए बीपीएससीएल बोकारो में नामित किया गया है. इन अधिकारियों को 20 अप्रैल की दोपहर बाद विरमित कर दिया जायेगा. इसके बाद वे बीपीएससीएल के सीइओ को अपनी रिपोर्ट करेंगे. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बीपीएससीएल में इन अधिकारियों के योगदान देने के साथ ही वहां पूर्व से कार्यरत डीजीएम (एचआर) नीरज सिन्हा और मैनेजर (एचआर) एएबी एक्का को विरमित कर दिया जायेगा, ताकि वे डीवीसी चंद्रपुरा में अपनी नयी जिम्मेदारी संभाल सकें.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola