Bokaro News : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों का किया गया भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों का किया गया भौतिक सत्यापन

Bokaro News : सूचना नहीं होने से नहीं पहुंच सके बहुत लाभुक

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो. फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग) के लाभार्थियों का सामाजिक अंकेक्षण एवं भौतिक सत्यापन के लिए फुसरो नगर परिषद के सभी 28 वार्डों के लिए शनिवार को शिविर लगाया गया. वार्ड संख्या 20 स्थित ढोरी बस्ती प्राथमिक विद्यालय में वार्ड नंबर 17, 19 और 20 के वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन एवं पारिवारिक हित लाभुकों का शिविर लगाया गया. इसमें फुसरो नगर परिषद द्वारा अंकेक्षणकर्ताओं बीआरपी राजेश कुमार और वीआरपी मोबिन अंसारी ने लाभुकों की सूची के अनुसार लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया. हालांकि सूची में शामिल लाभुकों को पूर्व में सूचित नहीं हो पाने के कारण सूचीबद्ध लाभुकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही. जबकि काफी संख्या में तीनों वार्डों के लाभुक पहुंचे थे, जिनकी सूची में नाम नहीं था, उन्हें बताया गया कि जिन लोगों को सूची में नाम नहीं है, उन्हें पेंशन मिल रहा है और आगे मिलता रहेगा. इसके बाद वह संतुष्ट होकर लौट गये. शिविर में उपस्थित वार्ड नंबर 20 की पार्षद बिलासी देवी व वार्ड नंबर 19 के पार्षद उमेश कुमार ने बताया कि भौतिक सत्यापन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सूचीबद्ध लाभुकों की सूची पूर्व में उपलब्ध नहीं हो पाने व जानकारी नहीं दिये जाने के कारण सभी लाभुकों नहीं पहुंच पाये थे. एक बार पुनः भौतिक सत्यापन कराया जाये, ताकि सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन संपन्न हो सके इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी चिह्नित स्थलों पर शिविर लगाकर लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola