गढ़वा: केतार में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 46 पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Apr 2026 3:01 PM

विज्ञापन

गढ़वा में जमीन विवाद सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: केतार के ताली गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां करीब 46 लोगों ने एक परिवार के घर पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

केतार से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगई और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.करीब 46 लोगों ने एकजुट होकर एक परिवार के घर में हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस मामले में पुलिस ने 26 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. 

हथियारों से लैस होकर घर में घुसे हमलावर 

पीड़ित भरदुल साह द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडा, भाला, गड़ासा और बंदूक जैसे घातक हथियारों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए. आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित की बड़ी मां रुक्मणी देवी के साथ बदसलूकी की, उनके बाल पकड़कर घसीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन कब्जाने की कोशिश की.

प्रशासनिक रोक के बावजूद निर्माण का आरोप 

मिली जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर अंचलाधिकारी के आदेश से पहले ही रोक लगी हुई है. पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा दबंगई दिखाते हुए वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया.जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने पथराव और लाठियों से हमला बोल दिया. 

हमले में कई लोग घायल 

इस हिंसक झड़प में भरदुल साह की आंख पर गंभीर चोट आई है, जिससे काफी खून बहा है. वहीं उनके भाई गांधू साह का दांत टूट गया और होंठ फट गया है. बड़ी मां रुक्मणी देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने सोने का झुमका छीन लिया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. 

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी 

केतार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 24/26 दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola