Bokaro News : स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो प्रखंड के अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो व जरीडीह पश्चिमी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम(17 सितंबर से दो अक्तूबर तक) की शुरुआत हुई. उद्घाटन बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने किया. बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं को ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवा, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी आदि चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य सेवा दी जायेगी. इसके अतिरिक्त मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का नामांकन, आयुष्मान व वंदना कार्ड, आभा आईडी कार्ड पंजीकरण की सेवाएं दी जानी है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल सिन्हा, डॉ मनीष कुमार, डॉ शिवानी दास, डॉ श्रुति सरकार, साधुशरण, अनिल कुमार, शदाब आलम, राजेंद्र प्रसाद, आशा चटर्जी, अलका वर्मा, भावेश मिश्रा, रितेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola