गोमिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थि त्रिवेणी संगम के लिए रवाना

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 May 2026 10:48 AM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थि त्रिवेणी संगम के लिए रवाना

Bokaro News: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थि आज सुबह त्रिवेणी संगम के लिए रवाना हुई. साड़म में अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

ललपनिया से रामदुलार पंडा की रिपोर्ट 

Bokaro News: गोमिया के पूर्व विधायक और बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह की अस्थि सोमवार सुबह त्रिवेणी संगम विसर्जन के लिए रवाना की गई. इससे पहले साड़म में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

साड़म में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

साड़म स्थित संतोषी मंदिर के पास मैदान में अस्थि कलश को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आम लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए. पूरा साड़म बाजार “माधव बाबू अमर रहें” के नारों से गूंज उठा. 

भावुक माहौल में दी गई अंतिम विदाई

लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय जननेता को अंतिम विदाई दी. पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा और समर्थकों में गहरी उदासी देखी गई.

परिवार के सदस्य रहे मौजूद

दिवंगत माधव लाल सिंह के मंझले पुत्र प्रकाश लाल सिंह समर्थकों के साथ अस्थि कलश लेकर त्रिवेणी संगम के लिए रवाना हुए. मौके पर उनके बड़े पुत्र विकास लाल सिंह, बादल लाल सिंह, भतीजा सूरजलाल सिंह, आकाश लाल सिंह, केदारनाथ पंडा, अजीत सहाय, सनत प्रसाद, धनंजय रविदास, बबलू राम, बबलू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. 

बाबूलाल मरांडी करेंगे परिजनों से मुलाकात

भतीजा आकाश लाल सिंह ने जानकारी दी कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कुछ ही देर में दिवंगत माधव बाबू के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे. 

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola