Bokaro News : पुलिस के हर वाहन में लगेगा जीपीएस
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : अब ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक पुलिसिया गश्ती का तरीका बदल जायेगा
विज्ञापन
अब ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक पुलिसिया गश्ती का तरीका बदल जायेगा. हर पुलिस वाहन में जीपीएस लगेगा. रक्षक राइडर की गश्ती का समय भी बदल गया है. रोस्टर बना कर रक्षक राइडर को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की निगरानी करनी होगी. थाना गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारी के संपर्क में रहेंगे.
शनिवार की देर रात को भी एसपी नाथू सिंह मीणा व सिटी डीएसपी आलोक रंजन टीम के साथ बाइक से गश्ती करने निकले. सिटी सेंटर, नया मोड़, सेक्टर 12 मोड़, को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़, सेक्टर नौ बसंती मोड़, सेक्टर आठ रॉय चौक, सेक्टर 11 मोड़, हरला थाना, काली बाड़ी मोड़, टीवी टावर चौक सेक्टर छह, पीएनटी मोड़ सेक्टर पांच, सेक्टर वन राम मंदिर सहित चीरा चास, जोधाडीह मोड़, आइटीआइ मोड़, बाइपास रोड चौक आदि का जायजा लिया. इसके अलावे सेक्टरों के कई प्वाइंट पर रूके. क्षेत्र के बारे में जानकारी ली.शराब दुकानों के पास अड्डेबाजी की मिली थी शिकायत
एसपी ने कहा कि शराब दुकानों के पास अड्डेबाजी की जानकारी मिली थी. सार्वजनिक जगह पर किसी भी हाल में बैठक बाजी बरदाश्त नहीं की जायेगी. क्षेत्र में टीम के साथ लगातार औचक निरीक्षण की जायेगी. एसपी के साथ गश्ती में इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, खुर्शीद आलम, संगीता कुमारी, सुभाष चंद्र सिंह आदि भी शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










