Bokaro News : बोकारो में 14 माह में मिले 3741 हाइपरटेंशन मरीज
Edited by JANAK SINGH CHOUDHARY
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं.
विज्ञापन
बोकारो के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. एनसीडी (नन कम्यूनिकेबल डिजिज) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है. सत्र 2025-27 (14 माह) में एनसीडी ने एक अभियान चला कर 5,40,512 लोगों की स्क्रिनिंग की. इसमें 3741 लोगों (महिला व पुरुषों) को हाइपरटेंशन से पीड़ित पाया गया.
सत्र स्क्रिनिंग हाइपरटेंशन पीड़ित 2018-19 76286 20402019-20 919462390
2020-21 7601042412021-22 1668721707
2022-23 243607 21142023-242936332490
2024-25 37366528952025-26 4635673445
2026-27 76945 296120/80 से ज्यादा रक्त का दबाव है हाइपरटेंशन
मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार 120/80 से ज्यादा रक्त का दबाव हाइपरटेंशन की श्रेणी में आता है. शरीर की नसों में रक्त लगातार दौड़ता रहता है. इसी रक्त के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऊर्जा व पोषण के लिए जरूरी ऑक्सीजन, ग्लूकोज, विटामिंस, मिनरल्स आदि पहुंचते हैं. ब्लड प्रेशर उस दबाव को कहते हैं, जो रक्त प्रवाह की वजह से नसों की दीवारों पर पड़ता है. ब्लड प्रेशर इस बात पर निर्भर करता है कि हृदय कितनी गति से रक्त को पंप कर रहा है. रक्त को नसों में प्रवाहित होने में कितने अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










