लगातार दूसरे दिन कसमार की बीएलओ बनीं ''बीएलओ ऑफ द डे''
03 | Prabhat Khabar Network
बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की बीएलओ प्रतिभा देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए लगातार दूसरे दिन बीएलओ ऑफ द डे चुना गया। जानिए पूरी खबर।
कसमार. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन कसमार प्रखंड की बीएलओ को ''बीएलओ ऑफ द डे'' चुना गया. इस बार मतदान केंद्र संख्या 311 की बीएलओ प्रतिभा देवी को पूरे बोकारो जिले में सर्वाधिक इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने के लिए सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
डीपीआरओ, बोकारो-सह-वरीय पदाधिकारी, कसमार प्रखंड मो शफीक अंसारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिभा देवी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने प्रतिभा देवी के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणादायी है. उन्होंने सभी बीएलओ से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, उन्हें भरने में सहयोग करने तथा समयबद्ध ढंग से डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने का आह्वान किया.
इस मौके बीपीओ प्रवीण कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार महतो, बीडब्ल्यूओ रोहित वर्णवाल, जमील अहमद, प्रकाश कुमार, अनुज कुमार, टिंकू लहेरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए