चंदनकियारी में जीप सदस्य ने किया कई विकास योजनाओं का भूमि

12 | Prabhat Khabar Network
चंदनकियारी में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी ने 15वें वित्त आयोग के तहत तीन नई विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
चंदनकियारी. जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी ने शनिवार को चंदनकियारी में जिला परिषद बोकारो की ओर से 15वें वित्त आयोग की आबद्ध अनुदान योजना के तहत स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन किया. इन योजनाओं में टुमकुटांड एवं गोपीनाथपुर गांव में सोलर डीप बोरिंग तथा भयांबहाल स्थित गुवाई नदी में स्नान घाट का निर्माण शामिल है. इस अवसर पर सुषमा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जिला परिषद की प्राथमिकता है.
टुमकुटांड और गोपीनाथपुर में सोलर डीप बोरिंग बनने से ग्रामीणों को सालभर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जबकि भुइयांबहाल में गुवाई नदी पर स्नान घाट बनने से लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्नान की सुविधा मिलेगी.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना प्राथमिकता हैं. लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण आशातित विकास नही कर पा रही हूं. मौके पर रीना देवी, उमेश माहथा, राजीव राय सहित कई ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










