विश्व जनसंख्या दिवस पर बीडीओ ने झंडा दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया

Updated:
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर बीडीओ ने झंडा दिखाकर  जागरूकता रथ रवाना किया

11 | Prabhat Khabar Network

विश्व जनसंख्या दिवस पर चंदनकियारी बीडीओ ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरता अभियान की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

चंदनकियारी. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान 2026 , 11 जुलाई से 10 अगस्त का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद हरि झंडी दिखाकर जनजागरूकता रथ को रवाना किया गया. बीडीओ ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बताया गया कि परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री सहियाएं अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर से प्राप्त कर सकती हैं. महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी कराने के इच्छुक लोगों से सहियाओं के माध्यम से संपर्क करने की अपील की गई.कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. यू एस तृप्ति, डॉ. चंचला, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजेंद्र लाल, गौतम माहथा, अजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola